मुंबई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म एक आइटम सॉन्ग 'बॉस पार्टी' में डांस करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उवर्शी रौतेला ने 2 करोड़ रुपये फीस ली है।
उर्वशी ने जितनी फीस चार्ज की है उतना तो फिल्म के विलेन प्रकाश राज ने भी नहीं लिया है। प्रकाश राज को विलेन की भूमिका निभाने के लिए 1.5 करोड़ फीस मिली है। चिरंजीवी और उर्वशी फिल्माये गये इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म वाल्टेयर वीरय्या में काम करने के लिए चिरंजीवी ने लगभग 50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं फिल्म के अन्य लीड एक्टर रवि तेजा ने 17 करोड़ रुपये लिये हैं।
फिल्म की एक्ट्रेस श्रुति हसन ने 2.5 करोड़ फीस चार्ज की है। हालांकि समझने वाली बात ये है कि उर्वशी को 2 करोड़ रुपए सिर्फ 3 मिनट के डांस नंबर के लिए मिले हैं।
वाल्टेयर वीरय्या एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में चिरंजीवी ने डॉन की भूमिका निभाई है वहीं रवि तेजा एसीपी विक्रम सागर के रोल में हैं। रिलीज के साथ ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चिरंजीवी साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में एक हैं तो जाहिर है कि उनकी फिल्मों के लिए दर्शकों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।
फिल्म में श्रुति हसन का रोल भी काफी अहम है। रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




