img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Uric Acid Diet: खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) की समस्या हो जाती है।  इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन, गठिया आदि की समस्या होने लगती है।बता दें कि यूरिक एसिड खून में घुल जाता है और किडनी से छनकर पेशाब से बाहर हो जाता है. लेकिन जब यह प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो पाती है तो यह शरीर में  जमा होने लगता है और लोग बीमार हो जाते हैं। अगर आप को भी यूरिक एसिड की समस्या है तो तुरंत ही इन चीजों का सेवन बंद कर दें…..


यूरिक एसिड बढ़ जाने पर क्‍या न खाएं

1. दही, पालक और ड्राई फ्रूट्स: ड्राई फ्रूट्स, दही, चावल, दाल और पालक में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो यूरिक एसिड को बढ़ा देता हैं।

2. दूध-चावल: यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण दिखें तो रात को सोने से पहले दूध या चावल का सेवन करने से परहेज करें. क्योंकि रात के वक्त इन चीजो के सेवन से बॉडी में यूरिक एसिड जमा होने लगता है।

3. छिलके वाली दाल : यूरिक एसिड बढ़ने पर आप छिलके वाली दाल के सेवन से परहेज करें. क्योंकि दालों में छिलके वाली दाल यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकती है।

4. मीट, अंडा और मछली : बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको अंडा, मीट और मछली का सेवन बंद कर देना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान
यूरिक एसिड की समस्‍या है तो 3 बातों को ध्‍यान में रखें. पहली बात, आप कम से कम ढाई से तीन लीटर पानी दिनभर में जरूर पियें. दूसरी बात , रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम जरूर करें. तीसरा, जहां तक हो मीठी चीजों को अवॉइड करें. इस तरह आप हाई यूरिक एसिड की समस्‍या को दूर कर सकते हैं ।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


 


Read More: महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के लिए काम कर रही पीएसआई इंडिया ‘टॉप 100 मिड-साइज ऑर्गनाइज़ेशन’ में शामिल