हरिद्वार। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में एक पिता ने रिश्ते की सारी मर्यादा को तार तार कर दिया। उसने अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ रेप किया। पीड़ित लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि मंगलवार को शकीला खातून निवासी रुड़की रोड होटल मूनलाइट के पीछे झुग्गी झोपड़ी ने मंगलवार को अपने पति सहादत निवासी बेरबास थाना डुमरा जिला सीतामढ़ी-बिहार हाल निवासी रुड़की रोड कलियर के खिलाफ तहरीर देकर बताया था कि वह पैसे निकालने मुस्लिम फंड ऑफिस में गई हुई थी।
उसके छोटे बच्चे बाहर खेल रहे थे। घर के अंदर उसकी नाबालिग बेटी और उसका पति ही मौजूद था। इस दौरान अपनी नाबालिग बेटी के साथ वह दुष्कर्म कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दुष्कर्म पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम का गठन कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित सहादत को मेहवड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




