नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम (UPSC Final Result) जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पोलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे। वहीं नंबर हरियाणा की हर्षिता गोयल दूसरे नंबर पर रही हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है।
टॉपर्स की सूची
रैंक रोल नंबर नाम
1 0240782 शक्ति दुबे
2 0101571 हर्षिता गोयल
3 0867282 अर्चित पराग डोंगरे
4 0108110 मार्गी चिराग शाह
5 0833621 आकाश गर्ग
6 0818290 कोमल पूनिया
7 6902167 आयुषी बंसल
8 6613295 राज कृष्ण झा
9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 5400180 मयंक त्रिपाठी




