img

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल (UP Vidhaan Mandal Session) के मानसून सत्र का आज यानी सोमवार को पहला दिन है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही समाजवादी पार्टी सपा ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के गोरखपुर दौरे के दौरान उनके साथ बदसलूकी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया। पूरे प्रकरण की जांच की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री योगी खुद बोले लेकिन नेता सदन के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा के सदस्य वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र शुरू होने पर पूर्वाह्न 11 बजे प्रश्न काल शुरू होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ सदस्य संग्राम सिंह यादव ने व्यस्था का प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। माता प्रसाद पांडेय गोरखपुर गए थे। उन्हें रोका गया। उन्हें अपमानित किया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष खुद बताएं। इस पर माता प्रसाद पांडेय ने सदन को बताया कि गोरखपुर में कुछ लोगों की दुकान तोड़ी जा रही है। व्यापारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास आये थे। इस पर उन्होंने मुझे वहां जाने को कहा। मैं गया तो वहां मेरा विरोध हुआ। हमला हो गया। गाड़ी तोड़ी गयी।

इसके बाद, विधानसभा  ने प्रश्नकाल की कार्रवाई शुरू की। एक के बाद एक 18 सपा विधायकों ने सवाल नहीं पूछे। सपा विधायक स्वामी ओमवेश का नंबर आया तो महाना ने कहा कि आप तो पूछ लीजिए। आप तो स्वामी है। सबसे ऊपर हैं। हालांकि, उन्होंने भी सवाल नहीं पूछा। इसके बाद पल्लवी पटेल का नंबर आया। उन्होंने सरकार से सवाल पूछे।

इससे पहले, सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा विधायक बारिश में पीडीए पाठशाला का मॉडल लेकर पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थीं। जिसमें लिखा था- आप चलाइए, मधुशाला। हम चलाएंगे पाठशाला।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत