- विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का अबतक पर सबसे बड़ा बजट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को अब तक का सबसे बड़ा बजट (UP Budget 2026) पेश किया। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में 09 लाख 12 हजार करोड़ 696 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है।

इस बजट में पूंजीगत परिचय 19.5 प्रतिशत है। शिक्षा तथा चिकित्सा के लिए आवंटन कुल बजट का क्रमशः 12.4 प्रतिशत एवं 6 प्रतिशत है। कृषि और सम्बद्ध सेवाओं के लिए आवंटन कुल बजट का नौ फीसदी है। बजट में 43 हजार 565 करोड़ 33 लाख रुपये की नई योजनाएं सम्मिलित की गईं हैं।
वित्त मंत्री ने बताया कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में 16 नए मेडिकल कॉलेज और 3 विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने ऐलान किया कि अब बेटियों की शादी के लिए 50 हजार की जगह 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यह योगी सरकार का 10वां बजट है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट पेश किया था।
शिवपाल का तंज, 'कागजी' बजट मुबारक हो
बजट पर शिवपाल का तंज कसा। उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश का 'कागजी' बजट मुबारक हो! यूपी की जनता को एक बार फिर "सपनों का अमृत" पिलाया गया है।
विकास केवल विज्ञापनों में दौड़ रहा है और हकीकत की सड़कों पर गड्ढे आज भी अपनी गिनती का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगारों की डिग्रियां अलमारी में है और सरकार का डेटा फाइलों में मुस्कुरा
Read More: UP Budget 2026: योगी सरकार ने लखनऊ के लिए खोला खजाना, जानिए शहर को क्या- क्या तोहफे मिले




