img

लखनऊ। UP B.Ed Entrance Exam Result: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल ने टॉप किया है। उन्हें 400 में से 362.66 अंक मिले हैं। भदोही की शीबा परवीन को 333.992 अंकों के साथ दूसरी रैंक मिली है। जौनपुर की शिवांगी यादव की तीसरी रैंक आई है। उन्हें 331.992 अंक मिले हैं।

बता दें ​कि एक जून को 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। यानी सिर्फ 16 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर दिया। प्रवेश परीक्षा के लिए 3 लाख 44 हजार 546 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

इनमें से 3 लाख 5 हजार 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। पूरे प्रदेश में बीएड की 2.40 लाख सीटें हैं। करीब 2300 बीएड कॉलेज हैं। लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी ने टॉपरों की लिस्ट और रिजल्ट जारी किया।


Read More: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता मामले में चलेगा केस, एफआईआर दर्ज करने का आदेश