img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के 42 लॉकर काटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों का एनकाउंटर 4 घंटे के अंदर किया। पहला एनकाउंटर लखनऊ में रात साढ़े 12 बजे हुआ। दूसरा गाजीपुर जिले के गहमर में मंगलवार तड़के साढ़े 4 बजे हुआ।

बैंक लूट में फरार सोबिंद कुमार को लखनऊ में, जबकि सन्नी दयाल को गाजीपुर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों को जब घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को दो-दो गोली लगी। दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बिहार के रहने वाले थे।

बता दें कि शनिवार रात लखनऊ के चिनहट में इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार काटकर लुटेरे 42 लॉकर से गहने लूट ले गए थे। राजधानी में हुई इस घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।घटना में 7 बदमाश शामिल थे, इनमें 6 बिहार के और एक लखनऊ का है। 2 मारे जा चुके हैं। 3 गिरफ्तार हैं। मास्टरमाइंड विपिन वर्मा लखनऊ का है, जो अपने एक साथी के साथ फरार है।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत