नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनालड ट्रंप अगले साल भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। यह बात अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हैदराबाद में मीडिया बातचीत के दौरान कही।
रुबियो ने साफ किया कि वह खुद इस ऐतिहासिक वीवीआईपी दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील (व्यापार समझौते) को जल्द से जल्द फाइनल करने के लिए भारत आ रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले ट्रंप साल 2020 में अहमदाबाद में अपनी पहली भारत यात्रा पर आए थे।
मार्को रुबियो से जब पूछा गया कि वे भारत की प्रगति, विकास और वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को कैसे देखते हैं, तो अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्यों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।’
Read More: ट्रंप अगले साल भारत आ सकते हैं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बड़ा ऐलान




