img

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई जिससे पेड़ बस पर गिर गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक शिक्षिका और दो ब्लॉक की अधिकारी समेत 4 महिलाएं शामिल हैं। एक की हालत गंभीर है।

बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। इसमें करीब 60 लोग सवार थे। हरख चौराहे के पास बस के सामने एक जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर पेड़ से जा भिड़ी। इसके बाद पेड़ बस के ऊपर गिर गया। इसका भी CCTV सामने आया है।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बुलडोजर बुलाकर पेड़ हटवाया। करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बस में सवार यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से भेजा। पेड़ इतना भारी था कि बस की पूरी छत पिचक गई।

हादसे में मरने वालों के नाम: बाराबंकी निवासी शिक्षा मल्होत्रा (शिक्षिका), मीना श्रीवास्तव , जूही सक्सेना , रकीबुल निशा  और बस चालक संतोष सोनी के रूप में हुई है। जूही हरख ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) थीं, जबकि मीना हरख ब्लॉक में ही सहायक विकास अधिकारी (वेलफेयर) के पद पर तैनात थीं।


Read More: गर्मियों में UP में किसी को भी नहीं होनी चाहिए पीने के पानी की किल्लत: स्वतंत्र देव