img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। बेतरतीब लाइफस्टाल , असंतुलित खान पान और तनाव के चलते डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। अगर समयरहते शुगर लेवल को कंट्रोल न किया जाए तो ये दिल, किडनी और शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित करना शुरू कर देती है। ऐसे हम आज आपको कुछ ऐसे सूप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पीने से शुगर लेवर कंट्रोल में रहेगा और आप डायबिटीज से होने वाले दुष्प्रभावों से भी बचे रहेंगे।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सूप

पत्ता गोभी का सूप: यह डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतरीन सब्जी है। इसका सूप न केवल पेट भरता है, बल्कि इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर होने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ता है और पाचन भी सही रहता है। पत्ता गोभी में विटामिन-सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये सूप वजन कम करने में भी मदद करता है, जो डायबिटीज कंट्रोल के लिए ज़रूरी है।

दाल का सूप :दालें सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होतीं, बल्कि पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होती हैं। दाल का सूप प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, साथ ही इसमें फैट बहुत कम होता है। प्रोटीन शरीर में मसल्स और टिश्यू को बनाने व ठीक करने में मदद करता है। दालें फाइबर और मिनरल्स से भी भरी होती हैं, जो ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखते हैं। इसे हल्का मसालों के साथ बनाएं तो और भी हेल्दी रहेगा।

मिक्स वेज सूप : अगर आप कई तरह के पोषक तत्व एक साथ चाहते हैं, तो मिक्स वेज सूप आपके लिए सबसे बढ़िया है। इसमें आप अपनी पसंद की कई सब्जियां (जैसे गाजर, पालक, बीन्स, फूलगोभी, ब्रोकली, टमाटर) डाल सकते हैं। यह सूप विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस होता है। इसमें भी फाइबर खूब होता है, जो शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। अलग-अलग सब्जियों के गुण एक साथ मिलकर आपके शरीर को भरपूर पोषण देते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। ये वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


 

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी