img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपकी डाइट भी वैसी हो होनी चाहिए, जिसमें सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एक ऐसा ही बीज है चिया सीड्स (Chia Seeds)। ये बेहद छोटे-छोटे बीज गुणों की खान हैं. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं चिया सीड्स के सेवन के क्या-क्या फायदे होते हैं.

1-चिया सीड का (Chia Seeds) वैज्ञानिक नाम साल्विया हिस्पैनिका है. ये छोटे, काले या सफेद बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से लबालब होते हैं. ये पोषक तत्व हमारे शरीर को ताकत देते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं.  

2-चिया सीड (Chia Seeds) में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखता है और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाता है। यह याददाश्त को बेहतर करता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं.  

3-चिया सीड (Chia Seeds) वजन कम करने में मददगार है. पानी में भिगोकर खाने पर ये बीज पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है.  

4-चिया सीड (Chia Seeds) में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. साथ ही विटामिन ए, बी1, बी2 और बी3 त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत करते हैं.  

5- चिया सीड (Chia Seeds) डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसके तत्व ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं. साथ ही यह कोलन और छाती के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में भी कारगर है.  

कैसे करें सेवन: अमेरिकी डाइटरी गाइडलाइंस के अनुसार रोजाना 48 ग्राम से ज्यादा चिया सीड नहीं खाना चाहिए. इसे स्मूदी, दही या पानी में भिगोकर खा सकते हैं. ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट फूलने की समस्या हो सकती है.

(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी