img

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन के 3 दिन बाद हेमा मालिनी ने उनके लिए भावुक पोस्ट किया। उन्होंने कहा है कि- धर्मेंद्र उनके लिए सब कुछ थे और उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ, वो जिंदगीभर रहेगा।

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ तस्वीर शेयर कर भावुक होकर लिखा- धर्म जी। वो मेरे लिए बहुत कुछ थे, एक प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के स्नेही पिता, एक मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, जरूरत के हर समय मेरे ‘गो-टू’ इंसान। सच कहूं तो, वे मेरे लिए सब कुछ थे। अच्छे और बुरे हर दौर में वे हमेशा मेरे साथ रहे। उन्होंने अपने सहज, दोस्ताना स्वभाव से मेरे परिवार के हर सदस्य का दिल जीत लिया था, हमेशा सभी को स्नेह और अपनापन देते हुए।

बता तें की सोमवार को एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गयाथा। धर्मेंद्र ने अपने करियर में लगभग 300 फिल्में की थीं लेकिन फिल्म ‘शोले’ उनके करियर की सबसे यादगार फिल्म थी।


Read More: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की सुनामी, 3 दिन में ही कमा डाले 100 करोड़ रुपये