हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी के मौसम में अक्सर देखा गया है कि शरीर में पानी की कमी हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से आप के शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे। आइए जानते है विस्तार से…….
खीरा : गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए खीरा सबसे अच्छा है। सुबह खाली पेट 1-2 खीरे खाकर ऊपर से थोड़ा सा काला नमक डालकर खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है, पाचन क्रिया बेहतर होती है, पेट ठंडा रहता है और त्वचा में चमक आती है।
आंवला : गर्मियों में आंवला विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है। सुबह खाली पेट आंवला या इसका जूस पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जो बीमारियों से बचाव करती है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, त्वचा साफ और चमकदार रहती है और गर्मी से होने वाली एलर्जी से बचाव होता है।
भीगे हुए बादाम : रातभर पानी में भिगोए हुए 5-6 बादाम सुबह खाली पेट खाने से शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है, पेट साफ रहता है और शरीर की कमजोरी दूर होती है।
नींबू पानी : गर्मियों में सुबह गर्म पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, वजन नियंत्रित रहता है, त्वचा में चमक आती है और पेट को ठंडक मिलती है।
तरबूज : तरबूज पानी का एक उत्कृष्ट स्रोत है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा और हाइड्रेशन मिलता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है, खून शुद्ध रहता है और त्वचा व बाल स्वस्थ रहते हैं।
भीगी हुई किशमिश : किशमिश आयरन और ऊर्जा का भंडार है। सुबह 5-6 भीगे हुए किशमिश खाने से एनीमिया दूर होता है, पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, शरीर में ताजगी आती है और गर्मी से होने वाली थकावट कम होती है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)




