हेल्थ/ लाइफस्टाइल। सर्दियों के मौसम में आपका खानपान बहुत ज्यादा मायने रखता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान को फॉलो करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे छोटी से चीज के बारे में बताएंगे जो आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मूंगफली के बारे में। इसको टाइम पास स्नैक्स भी कहा जाता है. सर्दियों के मौसम में लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं. मूंगफली में वे सभी पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ई, जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे…
मूंगफली के फायदे
- कोलेस्ट्रॉल के लिए : मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। अगर आप नियमित रूप से मूंगफली खाते हैं तो आप दिल की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
- सर्दी से राहत दिलाए : मूंगफली सर्दी और फ्लू से राहत दिलाने में कारगर है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसके रोजाना सेवन से फेफड़े मजबूत होते हैं। इस मौसम में अगर आप सर्दी-खांसी से बचना चाहते हैं तो मूंगफली का नियमित सेवन कर सकते हैं।
- वजन घटाने में मददगार : मूंगफली में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है. ये भूख कम करने में मदद करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद : मूंगफली में मैंगनीज, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो मूंगफली का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- कैंसर के खतरे को कम करता है : विशेषज्ञों के अनुसार मूंगफली खाने से कई तरह के कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें उच्च मात्रा में पॉलीफेनोलिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं।
- त्वचा के लिए फायदेमंद : मूंगफली में मौजूद फैटी एसिड त्वचा रोगों से बचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। इससे आप स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है। ऐसे में किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




