img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून यानी बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन साथ में कई बीमारियों की वजह बन सकता है। खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए यह मौसम कई तरह की परेशानियां पैदा करता है, यहां तक कि यह जानलेवा भी हो सकता है. सांस की तकलीफ, खांसी, सीने में जकड़न, ये सभी समस्याएं इस मौसम में अचानक बढ़ जाती हैं. ऐसे में अस्थमा के मरीजों को मानसून के मौसम में खास सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो सावधानियां…


ये सावधानियां बरतें 

1. इस मौसम में घर में सीलन और फंगस लगना आम बात है, जो अस्थमा को और बढ़ा सकता है. इसलिए कोशिश करें कि घर हमेशा साफ और सूखा रहे. साथ ही, हवा का प्रवाह बना रहे ताकि फफूंदी न जम सके. फर्नीचर और दीवारों पर नमी न बनने दें.

2. हर वक्त अपने साथ इन्हेलर या डॉक्टर की बताई गई दवाएं हमेशा पास रखें, खासकर जब आप बाहर जा रहे हों. जरूरी काम से ही बाहर निकले, इस दौरान मास्क लगाना न भूलें. मास्क आपको कई संक्रमणों से सुरक्षित रखेगा.

3.इसके अलावा, बारिश के मौसम में खानपान का भी खास ध्यान रखें. तला-भुना, ठंडा या बासी खाना खाने से परहेज करें. सबसे जरूरी बात यह है कि समय-समय पर डॉक्टर से जांच करवाते रहें ताकि किसी भी खतरे से पहले ही बचाव किया जा सके.

4. अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो बारिश के दौरान मरीजों को इनके संपर्क में आने से बचना चाहिए। पालतू जानवरों के बाल  की वजह से एलर्जी पैदा हो सकती है और इसकी वजह से मरीज को सांस लेने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

5. अस्थमा के मरीजों को बारिश के मौसम में डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। इसके अलावा प्रोटीन वाले फूड्स, हरी सब्जियां और अंकुरित अनाज का सेवन करने से अस्थमा ट्रिगर होने का खतरा कम होता है। 

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर  डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी