img

नई दिल्ली। शुगर और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 37 जरूरी दवाओं की कीमतें 10-15% तक घटा दी हैं। इनमें पेरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, और एमोक्सिसिलिन जैसी दवाएं शामिल हैं, जो हार्ट, डायबिटीज, और इंफेक्शन के मरीजों के लिए जरूरी हैं।

शनिवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने ड्रग्स प्राइज कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत इसका नोटिफिकेशन जारी किया। यह नई कीमतें 35 अलग-अलग फॉर्मूलों पर लागू होंगी, जिन्हें बड़ी दवा कंपनियां बनाती और बेचती हैं।

NPPA ने इन दवाओं को कीमतें घटाईं

दर्द और बुखार: एकलोफेन्स , पेरासिटामोल और ट्रिप्सिन चाइमोट्रिप्सिन के एक कॉम्बिनेशन टैबलेट की कीमत अब डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के लिए ₹13 और कैडिला फार्मास्युटिकल्स के लिए ₹15.01 होगी।

हृदय रोग: एटोरवास्टेटिन 40 mg और क्लोपिडोग्रेल 75 mg के कॉम्बिनेशन वाली दवा अब ₹25.61 प्रति टैबलेट पर मिलेगी।

शुगर: एम्पाग्लिफ्लोजिन, सिटाग्लिप्टिन, और मेटफॉर्मिन जैसे कॉम्बिनेशन की कीमत ₹16.50 प्रति टैबलेट तय की गई है, जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है।

विटामिन: विटामिन डी (Cholecalciferol) की बूंदों और डाइक्लोफेनेक इंजेक्शन की कीमत ₹31.77 प्रति मिलीलीटर तय की गई हैं। इसके अलावा, कोलेस्ट्रॉल और एलर्जी-अस्थमा की कुछ दवाओं के दाम भी सीमित किए गए हैं।


Read More: World Malaria Day: यूपी में मलेरिया पर करारा प्रहार, 7 गुना घटी मरीजों की तादाद