टेक। दिग्गज स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने Xiaomi 13 सीरीज के टॉप फोन Xiaomi 13 Pro को भारत में पेश कर दिया है। कम्पनी ने Xiaomi 13 Pro की भारतीय कीमत का खुलासा भी कर दिया है। Xiaomi 13 Pro को पिछले साल दिसंबर में चीन में Xiaomi 13 के साथ पेश किया गया था। Xiaomi 13 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें वायरलेस और वायर दोनों चार्जिंग का सपोर्ट है। Xiaomi 13 Pro की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। Xiaomi 13 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर भी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।
Xiaomi 13 Pro की कीमत
स्मार्टफोन की कीमत 79,999 रुपये है और इसमें 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन को 10,000 रुपये की छूट के साथ आप खरीदा सकते हैं। इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन की बिक्री 10 मार्च से अमेजन, Mi.com, Mi Home, रिटेल स्टोर से होगी। फोन को सेरेमिक व्हाइट और सेरेमिक ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi 13 Pro की स्पेसिफिकेशन
इसमें 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है जिसके साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है और HDR10+ भी मिलता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 4820mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की वायर चार्जिंग का सपोर्ट है और 50W तक की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। Xiaomi 13 Pro के साथ ही शाओमी ने कैमरा सेंसर ब्रांड Leica के साथ साझेदारी की घोषणा की है। Xiaomi 13 Pro दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Leica काs 75mm का फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस दिया गया है। Xiaomi 13 Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 सेंसर है।
इसके अलावा दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 13 Pro में 12 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512 जीबी तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ IP68 की रेटिंग मिलती है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




