मुंबई। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने रिलीज होने के 5 दिनों में ही 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कम बजट की फिल्म के लिए यह बेहद सकारात्मक आंकड़ा है। इसके विपरीत फिल्म को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है और कई राज्यों में इस फिल्म के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।
फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये बटोरे। पहले वीकेंड में कुल 35 करोड़ की कमाई की। सोमवार को भी फिल्म ने 10 से 11 करोड़ रुपये बटोरे। इसके बाद इस फिल्म का कलेक्शन 46 करोड़ पहुंच गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन 11 करोड़ की कमाई कर अपना दमदार सफर जारी रखा है। फिल्म ने महज 5 दिनों में अपना मेकिंग बजट रिकवर कर लिया है।
अब फिल्म की निगाहें 100 करोड़ क्लब पर टिकी हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा




