img

संगारेड्डी। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां की एक केमिकल फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में  10 मजदूरों की मौत हो गई। 15 से 20 लोग जख्मी हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोगों के फंसे होने की खबर है।

हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सुबह 7 बजे हुआ। विस्फोट के बाद मजदूर फैक्ट्री से बाहर भागते दिखे। अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है।


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास