img

पटना। बिहार विधानसभा के पहले चरण के मतदान में अब बस कुछ ​ही शष बचे हैं। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे राजनेताओं ने लोकलुभावन वादो झड़ी लगा दी है। इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल  RJD प्रमुख तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 3 बड़े चुनावी ऐलान किए ।

तेजस्वी ने कहा कि  सीएम जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी दर्जा दिया जाएगा। इनकी सैलरी 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए महीने की जाएगी। हमारी सरकार बनने के बाद सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाएगा। उन्होंने तीसरे वादे के तौर पर कहा कि हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

उधर बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा, 'बिहार में महागठबंधन 243 सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। दोस्ताना मुकाबले हो रहे हैं और ऐसा अन्य सभी राज्यों में भी होता है। महागठबंधन भाजपा और जेडीयू के खिलाफ दृढ़ है।'


Read More: नीतीश की मौजूदगी में सम्राट चौधरी बने बिहार के नये मुख्यमंत्री, जदयू कोटे के दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली