मुंबई। मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बावकर का निधन हो गया। वह 79 साल की थीं। वह लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने अब तक कई मराठी और हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया था।
अभिनेत्री उत्तरा बावकर ने अब तक कई सीरियल्स में भी काम किया है। उत्तरा बावकर ने 1986 में सीरियल 'यात्रा' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 1987 में रिलीज हुए सीरियल 'तमस' से चर्चा में आईं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वह 'एक दिन अमांका', 'रुक्मावती की हवेली', 'द बर्निंग सीजन', 'सरदारी बेगम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मृणाल सेन की एक दिन अचानक में फिल्म में उत्तरा बावकर ने एक प्रोफेसर की पत्नी के रूप में जबरदस्त काम किया, जो आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग रोल एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। उत्तरा बावकर ने सुमित्रा भावे की कई फिल्मों में काम किया। उनके पास मुद्रा और आवाज अभिनय पर कमान थी। वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में पढ़ा रही थी।
उत्तरा बावकर के सीरियल्स
उत्तरा उड़ान, अंतराल, एक्स ज़ोन, रिश्ते कोरा कागज़, नज़राना, जस्सी जैसी कोई नहीं, कशमकश ज़िंदगी की और जब लव हुआ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नज़र आ चुकी हैं।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




