एंटरटेनमेंट डेस्क।। टीवी की संस्कारी बहू रुबीना दिलैक किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब वह अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। 38 साल की अभिनेत्री के लुक की सभी तारीफ कर रहे हैं।

टीवी अदाकारा रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ चिल करते दिखाई दे रही हैं। फोटोज में रुबीना दिलैक बिकिनी लुक में एक से एक पोज देती दिखाई दे रही हैं।

रुबीना दिलैक का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि रुबीना दिलैक की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं लेकिन कुछ लोगों को रुबीना दिलैक का ये लुक पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने रुबीना दिलैक को ट्रोल करते हुए लिखा, 'ये सब अच्छा नहीं लगता है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'क्या जरूरत है इन फोटोज को डालने की।'




