img

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। फिलहाल वह अपनी प्रेग्नेंसी के कारण खबरों में हैं। वह प्रेग्नेंसी के इस दौर को एन्जॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। इस तरह स्वरा ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इस फोटो में उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, वो उन्हें और पॉपुलर बना दिया है। इस फोटोशूट में एक्ट्रेस ने बोल्ड केसरिया ड्रेस पहनी हुई है।

स्वरा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "गर्भावस्था ग्लैमर के लिए किसी भी अन्य समय की तरह ही अच्छी है।" उनके इस फोटो को शेयर करने के बाद नेटिजन्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने स्वरा को शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही कहा है कि अपना ख्याल रखना।

स्वरा भास्कर ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट में भगवा रंग के आउटफिट और बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया है जिसे लेकर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बैकग्राउंड में भगवा, अंधभक्तों को और कितना जलील करोगी स्वरा। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ये सनातनी संस्कृति नहीं है... शर्म करो। लोग स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद अहमद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस के फैंस ने इन तस्वीरों को देखने के बाद उन्हें बधाई दी है और उनके लुक की तारीफ भी की है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने गत 6 जून 2023 को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में लोगों को बताया था।

स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इस साल वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में फहद अहमद से शादी की थी। उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की, फिर मार्च महीने में पारंपरिक तरीके से शादी की। शादी के कुछ महीने बाद उन्होंने खुशखबरी दी।
 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म