img

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) लोगों का पसंदीदा टीवी शो है.बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक,  इसे देखना पसंद करते हैं । बीते दिनों यह शो सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) की वजह से चर्चा में था।

पलक ने इस शो को छोड़ दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अब नई सोनू मिल गई है रिपोर्टस के मुताबिक , पलक को खुशी माली (khushi mali) ने इस सीरियल में रिप्लेस किया है। खुशी माली को आखिरी बार 'सहज सिन्दूर' में देखा गया था और अब वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आएंगी।

पलक सिंधवानी और खुशी माली

बता दें कि खुशी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ मॉडल भी हैं। वहीं खूबसूरती में भी उनका कोई जबाव नहीं है. खूबसूरती के साथ-साथ खुशी अपनी कंजी आंखों से भी लोगों को दीवान बना देती हैं. सोशल मीडिया पर खुशी की एक से बढ़कर एक तस्वीरें मौजूद है, जिसमें उनकी अदाएं देखते ही बनती है। वहीं अब तारक मेहता शो में आने को लेकर खुशी काफी खुश है. उन्होंने कहा कि 'मैं अपने रोल के जरिए जनता से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं.'


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा