नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट की निगरानी में किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि इसके पहले 5 जनवरी को भी उन्हें वायरल इन्फेक्शन के चलते दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




