नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (Marxist) के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं। CPI(M) ने मंगलवार को बताया कि येचुरी ICU में एडमिट हैं। उनकी हालत गंभीर है।
उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।
इससे पहले 19 अगस्त को येचुरी को AIIMS में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें निमोनिया हुआ था। CPI(M) ने बताया कि येचुरी जांच के लिए AIIMS गए थे। निमोनिया के कारण उन्हें भर्ती कर लिया गया था।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




