img

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का दमदार ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा में लॉन्च हो गया है. दुबई में किंग खान के हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे. ‘जवान’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 20 हजार से ज्यादा फैंस शामिल हुए. बुर्ज खलीफा पर ट्रेलर के अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘चलेया’ का अरबी वर्जन भी लॉन्च किया गया.

Chennai में प्री-रिलीज़ इवेंट के बाद शाहरुख खान ने 20 हजार से अधिक प्रशंसकों के साथ दुबई में बुर्ज खलीफा में ‘जवान’ का ट्रेलर जारी किया. बुर्ज खलीफा पर ‘जवान’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

‘जवान’ का दमदार ट्रेलर देखकर शाहरुख खान के हजारों फैंस खुशी से झूम उठे. इसके अलावा फिल्म के गाने ‘चलेया’ का अरबी वर्जन भी लॉन्च किया गया. इस मौके पर शाहरुख ने जवान के गाने पर जबरदस्त डांस किया. शाहरुख और नयनतारा की जबरदस्त केमिस्ट्री भी फैंस को देखने को मिली. इस इवेंट में किंग खान खुद डांस करते नजर आए.

एक्शन और मनोरंजन से भरपूर शाहरुख खान की ‘जवान’ का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है. ‘जवान’ के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है. अब फैंस फिल्म की रिलीज यानी 7 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शाहरुख खान की ‘जवान’ का निर्देशन एटली कुमार ने किया है. संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर हैं और निर्माता भूषण कुमार हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा जैसी कई एक्ट्रेस ने डेब्यू किया था. फिल्म ‘जवान’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी.


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म