मुंबई। शाहरुख खान की 'जवान' बॉलीवुड की वो पहली फिल्म बन चुकी है जिसने 6 दिनों के भीतर 600 करोड़ पार की कमाई कर डाली है। हालांकि, इन सबके बीच हैरानी करने वाली बात ये है कि फिल्म की कमाई अब तेजी से नीचे आ रही हैं। आइए जानते हैं कि 'जवान' ने मंगलवार को देश और दुनिया भर में कितनी कमाई कर डाली है।

फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 77.83 करोड़ रुपये, चौथे दिन 80.1 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 32.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब छठे दिन यानी मंगलवार को शुरुआती आंकड़े आए हैं, जिसके मुताबिक शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
सैक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को अनुमानित 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद 6 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 345.58 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरी ओर, विश्व स्तर पर ‘जवान’ ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके पांच लुक देखने को मिलेंगे। इसके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, रिद्धि डोगरा भी भूमिका निभाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के प्रमुख निर्देशक एटली ने किया है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




