img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में ​हमे अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को जरुर शामिल करना चाहिए जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखे। ऐसा एक बीज है तिल। तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम  भरपूर मात्रा में होता हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे….

तिल खाने के लाभ

1- तिल में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है। यह हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

2-मैग्नीशियम की उपस्थिति के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

3- इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (MUFA) बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को दूर रखते हैं।

4- तिल में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो कब्ज को दूर करता है और पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

5- ठंड के दिनों में आलस महसूस होता है। तिल खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

6- आयरन से भरपूर होने के कारण यह एनीमिया को दूर करने में भी सहायक है।

7-तिल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे आपकी स्किन चमकदार और जवान बनी रहती है।

8-तिल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में भी मददगार हो सकते हैं।

(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी