मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को पांच जगहों पर चाकू घोंपा गया था। यह बात उनलकी मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई हैै। हमले में उनकी पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी पर चोट आई थी।
उधर, पुलिस ने सैफ अली खान के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी की रात वे और उनकी पत्नी करीना कपूर 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीखें सुनीं।
वे जहांगीर के कमरे की ओर भागे जहां एलियामा फिलिप भी सोती थीं। वहां उन्होंने एक अजनबी को देखा। जहांगीर भी रो रहा था। सैफ ने बताया कि उन्होंने अनजान शख्स को पकड़ लिया। इसके बाद उसने हमला कर दिया, जिससे सैफ घायल हो गए। इसके बाद हमलवार धक्का देकर भाग गया।
Read More: 'ताल 2' से कटा ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर का पत्ता, सुभाष घई का खुलासा




