सहारनपुर /हरिद्वार।सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर मंगलवार दोपहर को अंबाला हाईवे पर पुल एक ट्रक ने कार की टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई, जिससे कार सवार चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। सभी मृतक हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पुल के ऊपर ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक ने एक कार कोटक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। कार में चार लोग सवार थे। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी चार लोग जिंदा जल गए।
कार के दरवाजे लॉक हो जाने के कारण कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से जल चुके शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच में जुटी गई तथा कार को हाईवे से हटाकर चुनेटी थाने लेकर आई।
दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान उमेश गोयल (70 वर्ष), सुनीता गोयल (85 वर्ष) निवासी बसंत विहार, अमरीश जिंदल (55 वर्ष) और नीता (50 वर्ष) निवासी वडेरा नर्सिंग होम के पास ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




