img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेरठ लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है। यहां से भानु प्रताप को दिया गया टिकट काटते हुए पार्टी ने अब उम्मीदवार बदलते हुए मेरठ के सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान को टिकट देकर चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी है।

सपा अध्यक्ष ने मेरठ सीट पर उम्मीदवार भानु प्रताप को लेकर संगठन और उनके एक विवादित बयान वाला वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लिया था। टिकट मिलने के बाद से ही वह बयान सोशल मीडिया में खासा वायरल हो रहा था। 

वहीं संगठन पर उन्हें मजबूत प्रत्याशी नहीं मान रहा था। इसको देखते हुए सपा नेतृत्व ने उनका टिकट काटते हुए वर्तमान विधायक और अखिलेश के विश्वासपात्र माने जाने वाले अतुल प्रधान पर भरोसा जताते हुए उन्हें मेरठ सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने आगरा लोकसभा सीट से सुरेश चन्द्र कदम को टिकट दिया है।

 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर