img

लखनऊ । पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत ने  एयर स्ट्राइक की। इसे देखते हुए यूपी के 75 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। DGP प्रशांत कुमार ने कहा- यूपी पुलिस हथियारों के साथ पूरी तरह अलर्ट रहे।

जनता की सुरक्षा के लिए हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहें। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, रेड अलर्ट घोषित के बाद लखनऊ-कानपुर जैसे शहरों में सुरक्षा बढ़ा गई। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

क्या होता है रेड अलर्ट

रेड अलर्ट एक चेतावनी प्रणाली है, जो किसी गंभीर खतरे या आपात स्थिति को इंगित करती है। आतंकी खतरे या युद्ध जैसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता है। रेड अलर्ट का पालन करना जरूरी होता है, क्योंकि यह जान-माल की सुरक्षा के लिए होता है। (एजेंसी)


Read More: यूपी में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 14 IAS और छह PCS अफसरों का ट्रांसफर