img

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मालिक' को लेकर चर्चा में हैं। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में पहली बार राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार देखने को मिला।  अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'मालिक' ने रिलीज के पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि 'मालिक' को इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा। अब सारी उम्मीदें वीकेंड पर टिकी हैं, यही वो मौका है जब फिल्म को अपना असली दम दिखाना होगा और दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक खींचना पड़ेगा।

मालिक’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ से है। ये दोनों फिल्में भी आज ही रिलीज हुई हैं। हालांकि, तीनों ही फिल्मों का जॉनर अलग-अलग है। लेकिन एक ही दिन तीन फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
 


Read More: हनुमान जन्मोत्व पर दिखी फिल्म 'रामायणम्' की पहली झलक, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर ने जीता फैन्स का दिल