हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इसमें इतनी जबरदस्त ताकत होती है कि अगर आप रोज 10-12 किशमिश खाएं, तो कुछ ही दिनों में शरीर की बड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे..
1-किशमिश सूखे अंगूर होते हैं, जिनमें पोषक तत्व बहुत ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है।
2-रात को 10-15 किशमिश एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इन्हें चबाकर खा लें। इससे पाचन अच्छा रहेगा, एनर्जी लेवल बढ़ेगा और शरीर डिटॉक्स भी होगा।
3-किशमिश खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसमें ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो ठंड, बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आप अक्सर सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं, तो किशमिश को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
4-हड्डियों के लिए भी किशमिश बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत देते हैं।
5-पाचन के मामले में भी किशमिश का जवाब नहीं। इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है। सुबह खाली पेट किशमिश और उसका पानी पीने से पेट साफ रहता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
6-किशमिश आयरन से भरपूर होती है, जबकि दूध में विटामिन-बी12 और फोलिक एसिड होता है। इसलिए दूध में किशमिश भिलोगकर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और एनीमिया से बचाव करता है। नियमित रूप से इसे खाने से थकान, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या दूर होती है।
7-दूध और किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और विटामिन-सी होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। इसलिए इसे खाने से बाल मजबूत बनते हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: अमरूद है पोषक तत्वों का पावरहाउस , इसे खाने से पेट लेकर दिल तक सब रहेगा दुरुस्त




