img

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' गुरुवार 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली । अब 'रेड 2' की पहले दिन की कमाई सामने आ गयी है।

​मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, 'रेड 2' ने रिलीज के पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही 'रेड 2' 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

'छावा' (33.10 करोड़) और 'सिकंदर' (27.50 करोड़) और 'रेड 2' (18.25 करोड़) इस साल की तीन सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्में हैं। 'रेड 2' 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनी फिल्म है।

फिल्म को दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए यह इस सप्ताह के अंत तक अपना पूरा बजट वसूल कर लेगी और हिट हो जाएगी। रजत गुप्ता ने निर्देशित रेड 2 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
 


Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा