img

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। उनके महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार को मेादी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ। इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो गया है।  इसका फायदा लाखों कर्मचारियों के साथ- साथ लाखों पेंशनर्स को भी होगा। बता दें कि महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है।

यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलता है। इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई