मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा के सीक्वल पुष्पा 2 द रूल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में दर्शक फिल्म से जुड़ी हर एक अपडेट को लेकर एक्साइट हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म में साउथ ब्यूटी श्रीलीला आइटम सॉन्ग पर डांस करेंगी।

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर श्रीलीला का एक पोस्टर शेयर कर यह जानकारी दी है। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया है कि “टीम 'पुष्पा 2 द रूल' में डांसिंग क्वीन श्रीलीला का सॉन्ग 'ऑफ द ईयर' बनने के लिए स्वागत करती है. आगे लिखा “यह गाना डांस और संगीतमय आनंद देने वाला है। फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है."
पुरूपा के पहले पार्ट में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 'ऊं अंटावा' गाने पर आइटम नंबर किया था। 'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं. एक्शन-थ्रिलर फिल्म की पहली किस्त 'पुष्पा: द राइज' है, जो 2021 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी. फिल्म का हर एक गाना चाहे वह "तेरी झलक श्रीवल्ली" हो या "ऊं अंटावा" सफलता की अलग ही कहानी लिखने में कामयाब रही।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




