img

मुंबई। Pushpa-2 song Mera Sami Released: अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा-2’ को लेकर अब दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। अब फिल्म का एक कपल सॉन्ग भी रिलीज हो गया है। पहले पार्ट के गाने ‘सामी सामी...’ ने फैंस को दीवाना बना दिया था। अब सामी गाने को ही एक अलग टच दे दिया गया है और ये गाना कुछ हद तक रोमांटिक बनकर दर्शकों के सामने आ गया है।

गाने के बोल हैं ‘अंगारो के अंबर सा मेरा सामी...’. इस गाने का बीटीएस वीडियो रिलीज हो चुका है। यानी इसमें बिहाइंड द सीन्स दिखाए जाते हैं। हमेशा की तरह गाने में हॉट स्टेप्स दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

इस कोरियोग्राफी को गणेश आचार्य ने किया है। इसमें डायरेक्टर, कोरियोग्राफर के साथ ऑफ-कैमरा मस्ती भी देखने को मिलती है। गीत, कोरियोग्राफी, रश्मिका का प्यारा लुक अल्लू अर्जुन का स्मार्ट लुक ही है जो प्रशंसकों को दीवाना बना देता है।‘पुष्पा-2’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है।
 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म