देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक चतुर्थ तथा छठे सेमेस्टर और परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर, सत्र 2022-23 की आंतरिक परीक्षाएं मई प्रथम सप्ताह में संभावित है। डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक चतुर्थ और छठे सेमेस्टर तथा परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं चल रही है। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केआर जैन ने शनिवार को बताया कि स्नातक चतुर्थ, छठे सेमेस्टर तथा परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं मई माह 2023 के प्रथम सप्ताह में संभावित है।
उन्होंने कहा कि जो छात्र छात्राएं अपनी अपनी कक्षा में तथा प्रायोगिक कक्षाओं में उपस्थित नहीं हैं वे उपरोक्त हेतु अपने विभाग में तत्काल संपर्क करें। प्रो. जैन ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शाम की पाली में 2:00 से 4:00 बजे हो रही हैं।
विभागीय समय सारिणी के अनुसार जो कक्षाएं शाम को 2:00 से 4:00 के बीच में होनी हैं। उनको भी सभी विभागों में अनुरोध कर प्रात: 8:00 से 1:00 के मध्य में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि सभी छात्र छात्राएं अपने विभाग में संपर्क कर अपनी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो ताकि उनकी परीक्षा प्रभावित न हो।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




