img

मुंबई। बाहुबली और बाहुबली 2  फेम एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार ने रिलीज से पहले ही कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ने शुरू कर दिये हैं। प्रशांत नील के साथ प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार के ओवरसीज राइट्स सबसे ज्यादा कीमत में बिके हैं. इस खबर को सुनते ही प्रभास के फैंस सातवें आसमान पर हैं। 

मीडिया रिपोर्टस के मुतबिक  हेल प्रभास द्वारा शेयर किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि सालार के ओवरसीज राइट्स 90 करोड़ में बिके हैं, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए विदेशों में बिकने वाली रकम से ज्यादा है। 

वहीं इस खबर के साथ ही प्रभास ने खुद अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, खबरों के अनुसार, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के राइट्स 70 करोड़ में थे, जो अब तक टॉप पर थी. वहीं दूसरे नंबर पर एस एस राजामौली की आरआरआर है, जिसके ओवरसीज राइट्स 68 करोड़ में बिके थे. लेकिन सालार के 90 करोड़ के ओवरसीज राइट्स के साथ पहले नंबर पर आ गई है, जिसे सुनकर फैंस भी खुश हो गए हैं.। 

बता दें, प्रभास स्टारर सालार 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसमें श्रुति हसन लीड किरदार में नजर आएंगी. इसका पिछले साल पोस्टर रिलीज किया जा चुका है, जिस पर भारत ही नहीं दुनिया भर के फैंस ने अपना प्यार लुटाया था। 

वहीं इस 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से प्रभास के फैंस की कई उम्मीदे हैं और क्या पठान का रिकॉर्ड तोड़ प्रभास नया रिकॉर्ड हासिल कर पाएंगे. क्योंकि बाहुबली 2 के बाद से उनकी हिट फिल्म अभी तक नहीं आई है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म