img

हेल्थ डेस्क। अनार (pomegranate) हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। पोषक तत्वों से भरपूर अनार का  जूस (pomegranate juice) शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इसके जूस में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-सी, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा मौजूद होते हैं। जो हमको बीमारियों से बचाते हैं। तो आइए जानते हैं अनार का जूस पीने के बेहतरीन फायदे।

अनार के जूस के फायदे

1-अनार का जूस  (pomegranate juice)  सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है उनके लिए अनार का जूस रामबाण है। बीपी लेवल को नियंत्रित रखने के लिए आप रोजाना एक गिलास अनार का जूस पी सकते हैं।

2-अनार के जूस  (pomegranate juice)  में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कई बीमारियों से बचाते हैं।

3-अनार का जूस  (pomegranate juice)  पीने से याददाश्त बढ़ती है जिससे अल्जाइमर का खतरा कम हो सकता है। अगर आप दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में एक गिलास अनार का जूस शामिल करें।

4-अनार के जूस  (pomegranate juice)  में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो इससे रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाएगा, जिससे आपका दिल सुरक्षित रहेगा।

5- अनार (pomegranate) में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जो आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है। आप वर्कआउट से पहले अनार का जूस  (pomegranate juice)  पी सकते हैं। जिससे आपको एक्सरसाइज के दौरान थकान महसूस नहीं होगी।

6-मधुमेह के रोगियों के लिए आहार में अनार का जूस शामिल करें। यह संतुलन बनाने में मदद करता है जिससे मधुमेह की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी