img

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. जहां फिल्म ने वीक डे पर करोड़ों का कारोबार किया है तो वहीं वीकेंड पर फिल्म की जबरदस्त कमाई हुई है। वहीं अब फिल्म के वीकेंड कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है आंकड़ों के अनुसार भारत में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रविवार को 70 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Pathan Full Movie Download, Pathaan HD Full Movie Download Online Link in  Hindi: Tamilrockers-Filmyzilla Leaks SRK Pathaan movie before release,  leaked claims by websites| Bollywood News,Hindi News

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो देश में पठान ने 5वें दिन 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इसके चलते 'पठान' ने भारत में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है जबकि दुनिया भर में फिल्म ने केवल पांच दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुका है। वहीं उम्मीद है कि फिल्म ने 550 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है।

Makers unveil first poster of 'Pathaan' second song 'Jhoome Jo Pathaan'  featuring Shah Rukh Khan and Deepika Padukone- SEE PIC | Movies News | Zee  News

बता दें, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान एक एक्शन फिल्म है, जिसमें आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं किंग खान पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं।

Pathan Song Controversy: Before Deepika Padukone Bikini in Besharam rang,  Actresses like Katrina Kaif, Deepika Padukone, kajol also romance in  Saffron Bhagwa Dress - Pathan Besharam Rang: 'पठान' में दीपिका पादुकोण की


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म