img

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान का जादू दर्शकों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। फिल्म बॉक्स आफिस पर बंपर कमाई कर रही है। हालांकि दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन पठान के कलेक्शन में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन शनिवार को ​एक बार  फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को पछाड़ दिया है। फिल्म में चौथे दिन भारत में 54 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया

25 जनवरी को फिल्म पठान ने ऑल इंडिया में 56.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन पूरे भारत में 68 करोड़ रुपये. जबकि तीसरे दिन केवल 38.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. वहीं तीसरे दिन की गिरावट के बाद वीकेंड पर यानी चौथे दिन उछाल देखने को मिला है और फिल्म ने ऑल इंडिया में 54.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं कुल मिलाकर फिल्म ने ऑल इंडिया में 221.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसके चलते फिल्म ने बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को बेहद पीछे छोड़ दिया है.


बता दें, पठान फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, जिसके चलते भारत ही नहीं दुनिया में उनकी फिल्म की चर्चा है. इतना ही नहीं तीन दिन में ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो गया है. हालांकि चौथे दिन भी नए आंकड़े के साथ पिल्म ने रिकॉर्ड बनाया है. 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म