मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई के साथ हर दिन नए रिकार्ड कायम कर रही है। 'पठान' ने महज तीन दिन में भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग
'पठान' रुकने वाला नहीं है! शाहरुख खान की चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है, जिसका साफ असर 'पठान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। किंग खास, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ने इस समय भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है।
तीसरे दिन कमाए 36 करोड़
जहां पूरे विश्व के बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' ने तीसरे दिन 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ, वहीं भारतीय सिनेमाघरों में भी फिल्म को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। भारत में 'पठान' के तीसरे की दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ने तकरीब 34 से 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अभी इन आंकड़ों में फेरबदल देखने को मिल सकता है।
अमेरिका में ‘अवतार’ को पछाड़ा
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने भारत में तो झंडे गाड़े ही हैं, साथ में अमेरिका में कामयाबी का नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, जेम्स कैमरून की यह फिल्म पिछले काफी समय से अमेरिका के सिनेमाघरों में राज कर रही थी, लेकिन अब इसे 'पठान' ने रिप्लेस कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 25 जनवरी को नॉर्थ अमेरिका में पहले पायदान पर रही, जबकि अवतार 2 दूसरे स्थान पर रही।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




