img

लखनऊ। अगर आप भी लखनऊ-कानपुर के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपको ध्यान से पढ़नी चाहिए। यात्रियों को 3 दिसंबर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का संचालन बेहतर करने और पटरियों को अपग्रेड करने के लिए इस दिन लखनऊ–कानपुर रेलखंड पर 8 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक घोषित किया है। 

अमौसी-मानकनगर और जैतीपुर-हरौनी सेक्शन के बीच होने वाले इस बड़े मेंटेनेंस कार्य के चलते हजारों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।

रेलवे ने साफ कर दिया है कि 3 दिसंबर को दो प्रमुख ट्रेनें बिल्कुल नहीं चलेंगी। इनमें झांसी–लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी (11109/10) और झांसी–लखनऊ पैसेंजर (51813/14) शामिल हैं। इन ट्रेनों के नियमित यात्री वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर होंगे।

ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी

ब्लॉक के दौरान लखनऊ में प्रवेश करने वाली कई लंबी दूरी की सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। नई दिल्ली–लखनऊ शताब्दी (12003/04), पुणे–लखनऊ एक्सप्रेस (12103) और पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) अब उन्नाव, माखी और बालामऊ होकर लखनऊ पहुंचेंगी।

ये ट्रेन देर से चलेंगी
कानपुर सेंट्रल–लखनऊ मेमू (64212) 4 घंटे, उतरेटिया–शिवपुर मेमू (64282) 35 मिनट, लखनऊ–नई दिल्ली शताब्दी (12003) 1.40 घंटे और लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस (12104) डेढ़ की देरी से चलाई जाएंगी।

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (15067) 2.25 घंटे, छपरा–मथुरा एक्सप्रेस (15109) 3.25 घंटे, दरभंगा–नई दिल्ली पूजा स्पेशल (04449) 3 घंटे और पुरी–आनंदविहार नीलांचल (12875) 4.1 घंटे लेट होंगी।

लखनऊ-कानपुर मेमू (64211) 205 मिनट, जबकि लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी (12179) 75 मिनट देरी से संचालित की जाएगी।

एलटीटी–प्रतापगढ़ उद्योगनगरी (12173) लखनऊ नहीं आएगी, जिससे प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों पर खासा असर पड़ेगा। आगरा फोर्ट–लखनऊ इंटरसिटी (12180) और जयपुर–गोमतीनगर एक्सप्रेस (19715) भी उन्नाव, माखी, बालामऊ और आलमनगर होते हुए गोमतीनगर पहुंचेंगी। इनका ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशनों पर ठहराव समाप्त कर दिया गया है।

गोरखपुर–चर्लपल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12589) भी लखनऊ-आलमनगर-बालामऊ-माखी-उन्नाव के रास्ते कानपुर जाएगी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस (11124) भी इसी डायवर्जन पर चलेगी।
 


Read More: लखनऊ एयरपोर्ट पर कोका कोला के फाइनेंस एग्जीक्यूटिव की मौत, फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में गिरे फिर नहीं उठे