img

मुंबई । लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' की अभिनेत्री संविका ने जिनकों लोग रिंकी (पंचायत सीरीज में उनके किरदार का नाम) के नाम से जानते हैं उन्होंने इंडस्ट्री में 'आउटसाइडर' होने के अपने दर्द को बयां किया है।  अभिनेत्री संविका ने इस बारे में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर के तौर पर मिलने वाले सम्मान, आदर और समान व्यवहार के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में संविका कहती हैं, "कभी-कभी मुझे लगता है कि अगर मैं इस क्षेत्र में होती या शायद बेहतर पृष्ठभूमि से होती, तो कुछ चीजें बहुत आसान होतीं (शायद, मुझे नहीं पता)। काश मुझे सम्मान और समान व्यवहार मिलता, तो संघर्ष थोड़ा कम होता।"

संविका की इंस्टाग्राम स्टोरी में किसी घटना या व्यक्ति का जिक्र नहीं है। लेकिन उनकी पोस्ट से ऐसा लगता है कि उन्हें 'आउटसाइडर' के तौर पर कोई अनुभव जरूर हुआ होगा और उन्होंने इस अनुभव को बयां भी किया है। संविका पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' में रिंकी का किरदार निभाती हैं।

इस सीरीज में उनकी और जितेंद्र कुमार की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे सीजन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। दर्शक 'पंचायत' का चौथा नया सीजन 24 जून से देख सकेंगे।

इस बीच अगर रिंकी फेम संविका की बात करें तो वे मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली हैं। संविका का असली नाम पूजा सिंह है। बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपना नाम इसलिए बदला क्योंकि इंडस्ट्री में इस नाम के कई एक्टर्स हैं। 'पंचायत' से पहले उन्होंने कुछ और काम भी किए हैं। लेकिन कई लोग उन्हें 'पंचायत' सीरीज की वजह से ज्यादा जानते हैं।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म