मुंबई। टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। पलक तिवारी आए दिन फैंस के साथ बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज उन्होंने ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो बेहद पसंद की जा रही है।

पिछले काफी समय से पलक अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं.पलक तिवारी इन तस्वीरों में रेड कलर की टू पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं. फैंस भी उनकी तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘वाह, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं।’ इसके अलावा एक अन्य फैन ने लिखा कि मेरी सलाह मानो, मॉडलिंग करियर शुरू करो।

इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट कर कहा है कि आपका लुक परफेक्ट लग रहा है. पलक तिवारी का ये हॉट एंड बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देख लोग उनके दीवाने हो गए हैं।

पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। यह बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म है। पलक अपने करियर की शुरुआत सलमान खान जैसे बड़े स्टार की फिल्म से कर रही हैं।

पलक तिवारी की बात करें तो 22 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। इससे पहले वह रोजी नाम की फिल्म में नजर आई थीं। जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। यह एक वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित एक डरावनी फिल्म थी।

Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




