img

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा की तारीख जारी होने के बाद 21 फरवरी से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है. धामी सरकार ने यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना चारधाम यात्रा संभव नहीं हो सकेगी. ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं.

चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने की जानकारी दी है। कहा, इस साल नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी मुख्य सचिवों से अनुरोध किया गया कि वे अपने राज्य के लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दें ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले लोगों को समय पर इसकी जानकारी मिल जाए। पत्र में कहा, पर्यटक एक ही दिन में न आएं, ताकि भीड़ न जुटे। रजिस्ट्रेशन के मुताबिक, लोग आएंगे, तो इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्हें दर्शन भी अच्छे होंगे और सुरक्षा का भी ख्याल रहेगा।

इस बार 25 अपैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। ऐसे में पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं. गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि सामने आने के बाद यहां के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. सरकार ने इसके लिए टोल फ्री नंबर, ईमेल आईडी, ऐप और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं.

आईए जानते हैं रजिस्ट्रेशन कराने का तरीका

  • अगर आप वेबासाइट के लिए जरिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आप Register/Login पर जाकर नाम, फोन नंबर समेत अन्य जानकारियां देकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • इसके अलावा मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर आप 8394833833 पर Whatsapp कर सकते हैं. इस माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इस नंबर पर yatra मैसेज करना होगा. इसके बाद आपसे कुछ सवाल किए जाएंगे, जिनका जवाब देते हुए आप चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • इन दोनों माध्यमों के अलावा आप टोल फ्री नंबर 01351364 पर भी संपर्क कर सकते हैं.
  • इसके साथ ही आप touristcareuttarakhand ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जहां से जानकारियां देकर आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ मेडिकल चेकअप भी करवाना होगा. सरकार ने लोगों से अपील की है कि रजिस्ट्रेशन करते समय सही मोबाइल नंबर ही दर्ज करें. पर्यटन विकास परिषद के अनुसार धामों पर दर्शन के लिए प्रत्येक दर्शनार्थी का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. यात्री अगर अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो उनको अपने वाहन का भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यात्रियों को greencard.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर